मुज़फ्फरनगर: भोजन, जलपान, चिकित्सा और विश्राम की 24 घंटे व्यवस्था! क्रांतिसेना के 33वें कांवड़ शिविर का भव्य समापन
मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना के 33वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य समापन हुआ। 13 दिनों तक चले इस शिविर में शिवभक्तों के लिए 24 घंटे भोजन, जलपान, चाय-नाश्ता, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था रही। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश रेशु ने शिविर की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की अनुशासनपूर्ण सेवा की सराहना की।समापन पर कार्यकर्ताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।