मोहनपुर: बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता मोड़ के पास टोटो पलटने से चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
बुढ़ई थाना क्षेत्र की सरपत्ता मोड़ के समीप गुरुवार के शाम 6:00 बजे टोटो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं घटना के संबंध में सोना जोड़ी गांव निवासी घायल पार्वती देवी के पति सुभाष तुरी ने बताया कि जगदीशपुर में हटिया लगा था जहां पर हम लोग गए थे शाम को वहां से लौट रहे थे उसी क्रम में टोटो पलट गया।