कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आर्यपुरी निवासी एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर पकड़ लिया और तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शहजाद है, जो मोहल्ला आर्यपुरी कैराना का रहने वाला है।