शिवपुरी नगर: शौचालय पर ताला, घर से बेदखल करने का आरोप: पेट्रोल की बोतल लेकर कंट्रोल रूम पहुंची महिला, आत्मदाह की दी चेतावनी
शिवपुरी शहर के सईसपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मंगलवार को अपने पति के साथ मंगलवार की दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। महिला के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। जैसे ही उसने बोतल बाहर निकाली, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला पुलिस ने तत्काल उसे समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली।