बज्जू: बज्जु उपजिला अस्पताल में 22 डॉक्टरों के पद स्वीकृत, लेकिन 2 डॉक्टरों के भरोसे चल रहा अस्पताल, पद भरने की मांग
बज्जु उपजिला अस्पताल रिक्त पदों के चलते बीमार है।इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर तलाशने पड़ते है। उपजिला अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद हालात ऐसे है कि सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर नहीं दिखती। चिकित्सकों और स्टाफ की भारी कमी ने अस्पताल की व्यवस्था को चरमराने लगी है। अस्पताल के आउटडोर में मरीजों को देखने वाले डॉक्टर ही सब कुछ करते है।