विदिशा नगर: निलंबित नर्सों के समर्थन में उतरा स्टाफ, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन
विदिशा जिला अस्पताल में 2 जुलाई को प्रसूता की अस्पताल गेट पर हुई डिलीवरी के मामले में तीन नर्सों के निलंबन के विरोध में गुरुवार शाम 5 बजे नर्सिंग स्टाफ ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने पहुंचीं निलंबित नर्सों ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनसे घटना के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की गई। नर्सिंग स्टाफ ने निष्पक्ष सुनवाई की मांग की।