तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम जखौरा के अंबेडकर बस्ती में लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर बीते लगभग 20 दिनों से खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट है। उक्त मामले में ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।