बरेली: बरेली में साइबर ठगों पर धनंजय पांडे का बड़ा वार, 34 लाख रुपये वापस दिलाकर बने मिसाल
बरेली में साइबर ठगों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडे की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तीन अलग-अलग मामलों में ठगी का शिकार हुए लोगों के 34 लाख 1 हजार 995 रुपये वापस उनके खातों में पहुंचा दिए गए। पहले मामले में गैस कनेक्शन नवीनीकरण के नाम पर भेजे गए फर्जी लिंक से एक व्यक्ति के खाते से 11 लाख 90 हजार रुपये से ज्यादा उड़ा लिए गए।