इंदौर: 31 दिसंबर की पार्टियों पर रहेगी पुलिस की सख्ती, विजयनगर क्षेत्र में होगी कड़ी निगरानी
Indore, Indore | Dec 29, 2024 इंदौर में नए साल के जश्न के मद्देनजर 31 दिसंबर को होने वाली पार्टियों पर पुलिस ने विशेष सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। विजयनगर क्षेत्र, जो कि न्यू ईयर पार्टी के लिए मशहूर है, में सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें आयोजित होने वाली पार्टियों में हुड़दंग, और शराब पीकर घूमने वालों पर भी पुलिस की सख्ती रहेगी।