डीग: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा, घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹29 की बढ़ोतरी से आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ
जिला कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने रविवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में केंद्र सरकार द्वारा की गई ₹29 की वृद्धि की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आम जनता, विशेषकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है।