सावर: सदर थाना पुलिस ने चार माह से फरार डोडा पोस्त व अफीम सप्लायर को किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jun 10, 2026 सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार माह से फरार चल रहे डोडा पोस्त एवं अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी जगदीश चौधरी ने बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।7 फरवरी 2026 को पुलिस थाना केकड़ी शहर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी गोपाल राव के कब्जे से डोडा पोस्त एवं अफीम बरामद की गई थी।