परिहार: सरपंच रूही खातून की पहल से ग्राम कचहरी में सुलझा विवाद, समझौते के आधार पर वाद समाप्त
परिहार प्रखंड की बाया ग्राम कचहरी में सरपंच रूही खातून की अध्यक्षता में एक आपसी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया। वादी रहाना खातून एवं प्रतिवादी मोहम्मद महबूब आलम शेख दोनों पक्ष ग्राम कचहरी में उपस्थित हुए। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद सरपंच एवं न्यायपीठ सदस्यों ने उन्हें आपसी भाईचारा बनाए रखने और भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं करने की सलाह