जसवंतनगर: ड्यूटी के दौरान मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को 72 लाख की मदद, DM-SSP ने तहसील में मृतक की पत्नी कौशल्या पांडे को सौंपा चैक
इटावा में तैनात चतुर्थ श्रेणी पुलिसकर्मी अनिल कुमार पांडे की 23 मार्च को करहल में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जसवंतनगर तहसील सभागार में एसएसपी बृजेश कुमार और जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला ने पत्नी कौशल्या पांडे को 72 लाख की सहायता राशि का चेक दिया। यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा सैलरी पैकेज व राज्य सरकार की योजनाओं से दी गई।