रास्ते में खेत पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल, महिलाओं संग की धान की रोपाई; किसानों की समस्याएं सुनीं
कौशाम्बी। किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं सिराथू विधानसभा की विधायक पल्लवी पटेल ने बुधवार को कोखराज क्षेत्र में सड़क किनारे धान की रोपाई कर रही महिलाओं को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद वह खेत में उतरीं और महिलाओं के साथ धान की रोपाई कर खेती-किसानी का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और महिला श्रमिकों से बातचीत कर खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली।
विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि किसान देश की पहचान और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसान दिन-रात कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करता है, लेकिन उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि जब तक समाज और सरकार किसान की मेहनत और उसके संघर्ष को सही मायने में नहीं समझेंगे, तब तक उसे उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और उचित दाम नहीं मिल सकेगा।
उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनते ह�