BAGHPAT DESK: बागपत के खेकड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जैन इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एसडीएम दीपशिखा सिंह और न्यायिक तहसीलदार अनुजा अत्री ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों की जानकारी दी। वहीं, जागरूक मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर लोगों को जागरूक किया।
इसके बाद निकाली गई रैली के माध्यम से आमजन से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।
Baghpat, Bagpat | Nov 17, 2026