बस्ती: कोतवाली पुलिस ने मूडघाट जंगल पुलिया के पास से मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Mar 9, 2025 कोतवाली थानाध्यक्ष ने रविवार को दिन में 2:00 बजे मोटरसाइकिल तथा मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोर को मूडघाट जंगल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त रणजीत उर्फ रंजीत शर्मा पुत्र सिद्धू निवासी कुड़ी माफी थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया है।