सिंघवारा: दरभंगा में ज्वेलर्स से 21 लाख की लूट, छह बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम, जांच शुरू
सिमरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। अतरवेल-बिशनपुर पथ पर गंगा गैस एजेंसी के पास मां गायत्री ज्वेलर्स के संचालक शिबु ठाकुर और उनके पिता अमीरी ठाकुर से करीब 21 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अपराधियों ने बंदूक की नोक पर इस घटना को अंजाम दिया।