बकानी: चोर का बदला मन! ढाई साल बाद मंदिर में वापस छोड़ा चोरी का सामान, साथ में ₹2000 और माफीनामा
चोर का बदला मन! ढाई साल बाद मंदिर में वापस छोड़ा चोरी का सामान, साथ में ₹2 हजार और माफीनामा ढाई साल पहले नरसिंह मंदिर से चोरी हुआ चांदी का सामान अचानक मंदिर परिसर में ही मिल गया। एक थैली में चांदी के मुकुट और आभूषणों के टुकड़े, 2 हजार रुपए नकद और एक पत्र मिला। पत्र में चोरी करने वाले ने शराब के नशे में वारदात करना स्वीकार करते हुए माफी मांगी और मंदिर के सामान की मरम्मत के लिए 2 हजार रुपए छोड़ने की बात लिखी।