बालाघाट: एमपी पुलिस बैंड में युवाओं के लिए नौकरी का मौका: 679 आरक्षक पदों के लिए 19 अप्रैल तक करें आवेदन
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के बैंड दल ने गुरुवार को बालाघाट के अंबेडकर चौक पर आरक्षक बैंड भर्ती के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर युवाओं को भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक बैंड के कुल 679 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती