कासगंज: फरीदपुर गांव की गौशाला में वीडियो बनाने वाले 2 युवकों से मारपीट, प्रधान सहित 3 नामजद और 35 अज्ञात पर FIR दर्ज
ओमेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया एक व्यक्ति से सूचना मिली कि फरीदपुर गांव स्थित गौशाला में गायों को बेचा जा रहा है। इस जानकारी के लिए उन्होंने अपने भतीजे अमित कुमार और गांव के ओपी को गौशाला भेजा। जंहा उनके साथ मारपीट की गई। और एक युवक ने इसका वीडियों भी बनाया। वहीं पुलिस ने प्रधान सहित 3 नामजद 35 पर FIR दर्ज की। जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली।