कहरा: सौरबाजार पीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; किया हंगामा
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को मृत नवजात होने पर परिवार वालों ने हंगामा किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। तो वही परिजन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है इसको लेकर सिविल सर्जन और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।