कहरा: सहरसा पुलिस ने बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक से 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया, सदर SDPO ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Mar 31, 2025 सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक से 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसको लेकर सदर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार इनामी कुख्यात अपराधी का नाम चंदन कुमार जो की बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरोली का रहने वाला बताया जा रहा है।