कौंच: भदारी गांव के पास दो बाइकों की पीछे से जोरदार टक्कर, महिला समेत 2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 कोंच में सोमवार सुबह करीब 9 बजे भदारी गांव के पास दो बाइकों की पीछे से हुई टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अटा निवासी होमगार्ड मोहर सिंह और उजयान निवासिनी राजकुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए, जबकि वनमाली को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल उरई रेफर किया है।