डेहरी: रोहतास के न्यायालयों में सोमवार से लागू होगी सुबह की पाली
Dehri, Rohtas | Apr 5, 2026 रोहतास के न्यायालयों में सोमवार से सुबह की पाली लागू रोहतास जिले के न्यायमंडलों सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज में सोमवार से न्यायिक कार्य सुबह की पाली में संचालित होगा। इस संबंध में प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ग्रीष्मकाल को देखते हुए अदालतों का कामकाज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।