आगर: शासकीय नेहरू महाविद्यालय के दो प्राध्यापकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया
शासकीय नेहरू महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. हंसराज पाटीदार ने टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) में गोल्ड मेडल जीता। वहीं प्रो. हेमलता पारस ने महिला वर्ग में गोल्ड एवं शतरंज में सिल्वर मेडल हासिल किया। दोनों विजेताओं का महाविद्यालय में सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।