खिजरसराय: डीएसपी ने केनी घाट से अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर को ज़ब्त किया
नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी घाट से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर खिजरसराय थाना के पुलिस को सौंप दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार की रात 8 बजे बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी घाट से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्तकर खिजरसराय पुलिस को सौंप दिया गया है।