खंडवा: प्रदेश में सबसे ज्यादा प्याज उगाने वाला खंडवा, फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा हक का प्रोत्साहन!
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति "दिशा" की बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद में प्याज शामिल, फिर भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। प्याज प्रसंस्करण की इकाई भी स्थापित तक नहीं कर पाए है। उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी को इसके लिए फटकार भी लगाई।