सहारनपुर: डिलीवरी के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, घटना का वीडियो वायरल
सहारनपुर के बेहट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में परिजन अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।