मोहनलालगंज: रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस ने तस्कर को 1 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
गोसाईंगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर कौशिक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी झोले में गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। पूछताछ में उसने गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की बात कबूल की। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।