दुर्ग: दुर्ग में शिक्षा मंत्री ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, कक्षा छोड़ स्टाफ रूम में बैठे मिले शिक्षक, प्राचार्य को नोटिस जारी
Durg, Durg | Sep 26, 2025 स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को दुर्ग जिले के शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यार्थियों की पढ़ाई का जायजा लिया। ग्राम गनियारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल में शिक्षक कक्षाओं में न होकर स्टाफ रूम में मिले। कक्षाओं में एनजीओ प्रतिनिधि पोषण और स्वच्छता पर व्याख्यान दे रहे थे।