मैहर: मैहर में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला को छत से फेंकने का लगा आरोप
जरियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक महिला को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह सीढ़ियों से गिरते हुए गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होनी बताई गई हैं।