जगदलपुर: आदिवासी हितों पर बोलने से पहले कांग्रेस अपने इतिहास पर ध्यान दे, दीपक बैज पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार
*जगदलपुर, 02 जून 2026/* वन मंत्री *केदार कश्यप* ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष *दीपक बैज* के बयान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को *आदिवासी हितों पर सवाल उठाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास* देखना चाहिए। जिन कानूनों और अधिकारों की आज कांग्रेस बात कर रही है, उनके *प्रभावी क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा* खुद कांग्रेस की नीयत और नीतियां रही हैं।