#BREAKING बेला #जंगल में #बदमाशों ने गाड़ी के टायर में गोली मारकर #व्यापारी से की लूट
मिर्जापुर,: मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में अज्ञात बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन कर लौट रहे व्यापारी के वाहन के टायर में गोली मारकर लगभग 2.50 लाख रुपए लूट लिए।
*कैसे हुई वारदात*: कटरा कोतवाली थाना अंतर्गत कटरा बाजीराव के धागा कंपनी के प्रो सचिन कटारे व कर्मी मैजिक वाहन से ड्राइवर के साथ घोरावल/मड़िहान क्षेत्र से कलेक्शन कर मिर्जापुर लौट रहा था। रास्ते में बेला जंगल के पास पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर वाहन रुकवाया। विरोध करने पर बदमाशों ने मैजिक के टायर में गोली मार दी और हथियार के बल पर कैश लूट लिया।
*मिर्जापुर की तरफ भागे बदमाश*: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मड़िहान से मिर्जापुर की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
*नाकेबंदी कर तलाश जारी*: एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित व्यापारी से पूछताछ कर बदमाशों का हुलिया पता किया जा रहा है।
बेला जंगल का यह इलाका पहले भी लूट की घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है और आज हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।