बांधवगढ़: कॉलेज चलो अभियान के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दल स्कूलों का भ्रमण कर रहा है
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया द्वारा कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।