बांधवगढ़: कलेक्टर निवास में गुज़रे साल की सेलिब्रेशन पार्टी, अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर निवास में गुजरे वर्ष के उपलक्ष्य में सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया सहित जिला मुख्यालय के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने बीते वर्ष की उपलब्धियों को याद किया और नए वर्ष के लिए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।