बांधवगढ़: उमरिया के युवा उद्यमी भावेश गुप्ता बने स्वरोजगार से रोजगार सृजन की मिसाल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप उमरिया जिले के युवा अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। जिला मुख्यालय के खलेसर निवासी युवा उद्यमी भावेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख रुपये का ऋण लेकर ग्राम लगवारी में ईंट एवं पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई शुरू की है। इस इकाई में 15 लोगों को रोजगार दिया मिला है