ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सचिन विश्वकर्मा निवासी पुराना पेट्रोल पंप के पीछे कस्बा ऊँचाहार को गिरफ्तार किया है।जिसे शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की गई है।4 मार्च वर्ष 2025 को निगोहा गाँव के राहुल मौर्य की तहरीर पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।