मढ़ौरा: लेरुआं मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल ,सदर अस्पताल रेफर
थानाक्षेत्र के लेरुआं मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये इस दौरान तीनो की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने गुरुवार की देर रात्री करीब दस बजे बताया कि सड़क दुर्घटना में फुर्सतपुर निवासी आयुष कुमार व गोविन्दा कुमार जबकि पिरारी निवासी बालेश्वर प्रसाद घायल हुए हैं ।