शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने मसहा से एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान मसहा से एक व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई जहां शराब पीने की पुष्टि हुआ है. गिरफ्तार शराबी मंतोष कुमार पर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।