शिवहर: मालिपोखर भिंडा में आग लगने से दो घर जलकर हुआ राख, हजारो रुपये की सम्पत्ति जलकर हुआ राख
नगर थाना क्षेत्र के मालिपोखर भिंडा गाँव मे आग लगने से दो घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि मालिपोखर भिंडा के वार्ड नंबर-02 भूसा के घर मे आग लगी थी जहां अग्निशमन वाहन ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।