टिब्बी: राठीखेड़ा में दो घरों में लगी आग, दो महिलाएं और आधा दर्जन पशु झुलसे
उपखण्ड़ के गांव राठीखेड़ा के चक चार आरके में बुधवार देर शाम खेत में बनी ढाणी के दो घरों में आग लगने से दो महिलाएं व चार पशु झुलस गए। झुलसी महिलाओं को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ रैफर किया गया है वहीं आग पर काबू पाने के लिए हनुमानगढ से तीन दमकल मंगवाई गई है।