विराटनगर: मेढ़ आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था हुई चरमरा, पेड़ और पोल गिरे
Viratnagar, Alwar | May 4, 2026
क्षेत्र में देर रात अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। रात करीब 12:25 बजे आए तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया और लोग परेशान रहे। सुरक्षा कारणों से बिजली लाइनें बंद की गई थीं।