नूरसराय: डोईया गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार व्यक्ति गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार आरोपी ब्रह्मदेव रविदास के पुत्र संजय रविदास को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष के द्वारा गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे दी जानकारी ।उन्होंने कहा कि 5 महीने पहले पुलिस पर हमला करने के मामले में यह व्यक्ति फरार चल रहा था।