नूरसराय: नूरसराय थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने अंधन्ना मोड़ से किया गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधन्ना मोड़ के पास से थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधी पहलाद नगर गांव निवासी मुन्ना यादव के पुत्र पंकज कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी थाना अध्यक्ष के द्वारा शनिवार की दोपहर 2:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी पंकज कुमार को अंधन्ना मोड के पास से गिरफ्तार किया।