इंदौर: सीएम मोहन यादव पहुंचे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, IT कंपनी के कार्यालय का किया शुभारंभ; कहा- युवाओं को मिलेगा रोजगार
Indore, Indore | Aug 13, 2024 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आईटी कंपनी के कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया की कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय की शुरुवात मध्य प्रदेश में हो रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।