शिवपुरी: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह , फोरलेन के डिवाइडर से टकराईं कार, अमोला थाना क्षेत्र की घटना
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के एनएच-27 फोरलेन पर रातीखांदी के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक नींद का झोंका आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। जानकारी के अनुसार छीतर शर्मा अपने परिवार के साथ चित्रकूट से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान रातीखांदी के पास चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया