शिमला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मुख्य मांग है कि प्रतिबंधित सड़कों पर उनकी गाड़ियों की आवाजाही पूर्व की तरह जारी रखी जाए। जानकारी के अनुसार, सरकार के हालिया निर्देशों के बाद प्रशासन ने केवल सेवा शुल्क अदा करने वाले वाहनों को ही इन सड़कों पर चलने की अनुमति दी है। इस निर्णय के विरोध में अधिवक्ता संघ ने प्रदर्शन शुरू किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था उनके कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है।#Shimla #HighCourt #Advocates #Protest #HimachalPradesh #TrafficRules #BreakingNews #NewsUpdate