डंडा: बूंदाबांदी से मिली राहत, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली निजात
Danda, Garhwa | Jun 13, 2026 डंडा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम को मौसम के बदले मिजाज से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई। तेज धूप और बढ़ी उमस के कारण लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान रहे।