घोड़ाडोंगरी: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: सारणी के कोठी बाजार मंडल में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक
सारणी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी 12 व 13 अप्रैल के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोठी बाजार मंडल में एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के निर्देशानुसार मंडल कार्यालय विजय सेवा न्यास में संपन्न हुई।