जयपुर: राजस्थान में मानसून मेहरबान, 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
Jaipur, Jaipur | Jul 7, 2026 राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि जैसलमेर को छोड़कर शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया। कोटा में सुबह तेज बारिश हुई, वहीं जालोर और पाली में नदी-नाले उफान पर हैं।